इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा कि देश की सशस्त्र सेना के जवानों ने पवित्र नगर कर्बला में एक आत्मघाती हमलावर को मौत के घाट उतार दिया जबकि सेना की कार्यवाही में दूसरा आतंकी घायल हो गया।
इराक़ में पवित्र नगर कर्बला की आप्रेश्नल कमान्ड ने मंगलवार की शाम एक आतंकी के मारे जाने की सूचना दी है।
इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया रसूल ने ट्वीट किया कि सटीक सूचना के बाद सुरक्षा बलों की टीम ने अलबहबहानी इलाक़े में सर्च आप्रेशन किया।
उनका कहना था कि सेना के जवानों ने सर्च आप्रेशन के दौरान एक आतंकी को आत्मघाती हमलावर को जिसकी कमर में विस्फोटक बेल्ट बंधी हुई थी, मार गिराया जबकि दूसरा आतंकी कार्यवाही में बुरी तरह घायल हुआ।
इराक़ी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि गिरफ़्तार आतंकी से पूछताछ जारी है और उसके दूसरे साथियों की गिरफ़्तार की कोशिश की जा रही है। (AK)
342/